Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

भारतीय अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर वैश्विक अनिश्चितताओं को पीछे छोड़ दिया: शाह

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश की जीडीपी वृद्धि दर 7.8 प्रतिशत रही, जिसके साथ ही भारतीय अर्थव्यवस्था ने एक बार फिर वैश्विक चुनौतियों को पीछे छोड़ दिया है।

शाह ने यह भी कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'दूरदर्शी' नेतृत्व का प्रमाण है।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मोदी सरकार के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। एक बार फिर भारतीय अर्थव्यवस्था ने वैश्विक अनिश्चितताओं को पीछे छोड़ते हुए वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर हासिल की है।'

उन्होंने कहा, 'यह मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व का प्रमाण है, जिसने हमारे देश में यह क्षमता पैदा की है कि वह वैश्विक संकट कितना भी गंभीर क्यों न हो, उसके बावजूद सफलता हासिल कर सके। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मैं प्रत्येक नागरिक को हार्दिक बधाई देता हूं।'

भारत की अर्थव्यवस्था ने अप्रैल-जून तिमाही में उम्मीद से बेहतर 7.8 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब ईरान में युद्ध और उससे पैदा हुई वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण विकास पर असर पड़ने की आशंका थी।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश