Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

राजस्थान: अलवर में नौ साल का बच्चा बोरवेल में गिरा, बचाव अभियान जारी

जयपुर, 31 अगस्त (भाषा) राजस्थान के अलवर जिले में सोमवार को पतंग लूटते समय नौ साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में हुए इस हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। अधिकारियों के अनुसार, बच्चे की पहचान बुटोली गांव निवासी भानु के रूप में हुई है और वह बोरवेल में करीब 40 फुट की गहराई पर फंसा हुआ है।

हादसे के करीब तीन घंटे बाद भी उसे बाहर नहीं निकाला जा सका है। अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार बचाव अभियान चलाया जा रहा है और जिले के कई थानों की टीमें मौके पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि बोरवेल के समानांतर सुरंग बनाकर बच्चे तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि जेसीबी की तीन मशीनों की मदद से खुदाई की जा रही है और बच्चे को लगातार ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही है।

घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।

भाषा बाकोलिया जितेंद्र

जितेंद्र