नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
वि25 मोदी किर्गिस्तान लीड गांधी
प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, ‘भारत के मित्रों’ से संवाद किया
बिश्केक, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भारतीय समुदाय के सदस्यों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं तथा योग प्रेमियों समेत भारत से करीबी जुड़ाव रखने वाले लोगों से बातचीत की।
अर्थ38 लीड जीडीपी वृद्धि
जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था अनुमान से बेहतर 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी
नयी दिल्ली, भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में अनुमान से बेहतर 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी। यह अमेरिका-ईरान युद्ध और इसकी वजह से उपजी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच घरेलू आर्थिक गतिविधियों की मजबूती को दर्शाता है।
वि51 मोदी लीड पुतिन
मोदी ने पुतिन से अंतहीन युद्ध को खत्म करने की ओर बढ़ने का आग्रह किया
बिश्केक, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को रूस-यूक्रेन संघर्ष को तुरंत खत्म करने की अपील करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि वह ‘‘अंतहीन युद्ध को समाप्त करने’’ की ओर बढ़ें तथा इस संघर्ष का शांतिपूर्ण समाधान मानवता की साझा प्राथमिकता है।
प्रादे93 उत्तराखंड राहुल प्राथमिकी प्रदर्शन
हल्द्वानी ‘शुद्वीकरण’ विवाद बढ़ा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिकायतें दायर कीं, भाजपा ने प्रदर्शन किया
हल्द्वानी/देहरादून, उत्तराखंड के हल्द्वानी में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के आयोजन स्थल पर कथित ‘‘शुद्धीकरण’’ को लेकर सोमवार को विवाद और बढ़ गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में शिकायतें दायर कीं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के पुतले फूंके।
दि81 एनसीएससी बूटा सिंह
बूटा सिंह के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी : आयोग ने की पांच दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की सिफारिश
नयी दिल्ली, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने पिछले साल पंजाब के तरनतारन जिले में चुनाव प्रचार के दौरान पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री दिवंगत बूटा सिंह के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों को कदम उठाने की सोमवार को सिफारिश की।
दि38 कांग्रेस दूसरी लीड शुद्धीकरण
राहुल के खिलाफ प्राथमिकी से हम डरने वाले नहीं, ‘शुद्धीकरण’ करने वालों पर कार्रवाई हो: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर सोमवार को भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और राज्य सरकार पर निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि यह कदम ‘शुद्धीकरण’ के मामले में कार्रवाई से बचने और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उठाया गया है।
दि60 पेंगुइन सोनिया बयान
सोनिया की आत्मकथा को लेकर कोई बाहरी दबाव नहीं था, एक मुद्दे पर असहमित थी: पेंगुइन
नयी दिल्ली, ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ (पीआरएचआई) ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी की आत्मकथा को प्रकाशित नहीं करने के उसके फैसले के पीछे कोई बाहरी दबाव नहीं था बल्कि चर्चा के दौरान ‘‘एक विशेष मुद्दे’’ को लेकर गतिरोध सामने आया था।
प्रादे144 उप्र पटाखा फैक्टरी दूसरी लीड धमाका
कौशांबी में पटाखा फैक्टरी में धमाका होने से 11 लोगों की मौत
कौशांबी (उप्र), कौशांबी जिले के पिपरी थानाक्षेत्र में एक पटाखा फैक्टरी में सोमवार दोपहर जबरदस्त धमाका हो जाने से 11 लोगों की मौत हो गई। जिलाधिकारी डॉक्टर अमित पाल ने यह जानकारी दी।
प्रादे154 उप्र गायक संपूर्ण लीड मुठभेड़
गायक अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्ध शूटर पुलिस मुठभेड़ में ढेर
शामली/लखनऊ (उप्र), हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्ध ‘शार्प शूटर’ को पुलिस ने शामली जिले में सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया।
वि14 बांग्ला मक्का समझौता
मक्का रक्षा समझौते में शामिल होने में बांग्लादेश को कोई जोखिम नजर नहीं आता : विदेश राज्य मंत्री
ढाका, बांग्लादेश ने कहा है कि सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के साथ मक्का रक्षा समझौते में शामिल होने में उसे कोई जोखिम नजर नहीं आता और इससे अन्य साझेदार देशों के साथ ढाका के संबंध प्रभावित नहीं होंगे।
वि48 नेपाल बाढ़ लीड मृतक संख्या
नेपाल में अचानक आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हुई
काठमांडू, नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या और शव मिलने के बाद सोमवार को बढ़कर 939 हो गई जबकि 4,000 से अधिक लोग अब भी लापता हैं।
खेल8 खेल टेनिस दूसरी लीड ओपन
जोकोविच और वीनस यूएस ओपन के पहले दौर में बाहर, पेगुला और मेदवेदेव आगे बढ़े
न्यूयॉर्क, दिग्गज खिलाड़ी और रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच अपने करियर में पहली बार यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए जबकि वीनस विलियम्स का पिछले साल जुलाई के बाद पहले दौर में हार का सिलसिला जारी रहा।
भाषा अमित माधव
माधव