Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ग्वालियर:17 वर्षीय एक लड़की की गला रेतकर हत्या,शादी के लिए दबाव बनाने वाला व्यक्ति संदेह के घेरे में

ग्वालियर, 31 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में सोमवार सुबह 17 वर्षीय एक लड़की का शव मिला और उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

परिवार ने आरोप लगाया है कि उस पर शादी के लिए दबाव बनाने वाला एक व्यक्ति हत्या में शामिल हो सकता है।

पुलिस ने बताया कि लड़की साड़ी की एक दुकान पर काम करती थी और रविवार रात से लापता थी।

पुलिस के अनुसार उसका शव कैंसर पहाड़िया इलाके की एक पहाड़ी पर मिला।

लड़की के मामा आदिल खान ने संवाददाताओं को बताया कि रविवार शाम काम से लौटने के बाद वह रात करीब आठ बजे दोबारा घर से निकली थी।

खान ने कहा, ‘‘वह वापस नहीं लौटी और उसका फोन बंद था। हमने पूरी रात उसकी तलाश की... एक व्यक्ति उस पर शादी करने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की और उसका परिवार इसके लिए तैयार नहीं थे। हमें संदेह है कि उसी ने लड़की की हत्या की है।’’

जिला पुलिस अधीक्षक रॉबिन जैन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘परिवार द्वारा जिस व्यक्ति पर संदेह जताया गया है, उससे पूछताछ की जा रही है।’’

भाषा सं दिमो राजकुमार

राजकुमार