Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

शुभंकर ब्रिटिश मास्टर्स गोल्फ में संयुक्त 60वें स्थान पर रहे

सटन कोल्डफील्ड, 31 अगस्त (भाषा) शुभंकर शर्मा ने सर निक फाल्डो की मेजबानी में खेले गए हुस्क्वार्ना ब्रिटिश मास्टर्स में निराशाजनक प्रदर्शन के साथ अपना अभियान समाप्त किया।

उन्होंने अंतिम दौर में चार ओवर 76 का कार्ड खेला, जिससे वह संयुक्त रूप से 60वें स्थान पर रहे। वह एक समय शीर्ष-10 में जगह बनाने की दौड़ में नजर आ रहे थे।

शुभंकर ने चारों दौर में 69, 71, 72 और 76 का कार्ड खेला और कुल 72 होल में उनका स्कोर इवन पार रहा।

इससे पहले युवराज संधू कट हासिल करने में नाकाम रहे थे।

जो डीन ने घरेलू सरजमीं पर शानदार प्रदर्शन करते हुए डीपी वर्ल्ड टूर पर अपना पहला खिताब जीता। उन्होंने अंतिम दिन 24 होल (तीसरे दौर के बचे हुए छह और चौथे दौर के 18 होल) 11 बर्डी लगाकर यादगार प्रदर्शन किया।

भाषा आनन्द

आनन्द