Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

प्रणवी उर्स आयरिश ओपन में संयुक्त 17वें स्थान पर रहीं

किल्डारे (आयरलैंड), 31 अगस्त (भाषा) प्रणवी उर्स अंतिम दौर में तीन अंडर 69 के स्केार से यहां केपीएमजी महिला आयरिश ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से 17वें स्थान पर रहीं।

कट हासिल करने वाली एकमात्र भारतीय प्रणवी का कुल स्कोर आठ अंडर 280 रहा। उन्होंने अंतिम दौर में चार बर्डी की लेकिन एक बोगी भी कर गईं।

इससे पहले भारत की दीक्षा डागर, अवनि प्रशांत और हिताक्षी बख्शी कट हासिल करने में नाकाम रहे।

दक्षिण अफ्रीका की कसांद्रा एलेक्जेंडर ने प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।

भाषा सुधीर आनन्द

आनन्द