Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

अरुणाचल: मुख्यमंत्री खांडू ने प्रणब मुखर्जी को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

ईटानगर, 31 अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने सोमवार को पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न से सम्मानित प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने मुखर्जी को एक प्रतिष्ठित राजनेता, विद्वान और समर्पित जनसेवक बताया, जिन्होंने अपना जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।

खांडू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत रत्न डॉ. प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर रहा हूं। हम एक प्रतिष्ठित राजनेता, असाधारण ज्ञान वाले विद्वान और समर्पित जनसेवक को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपना जीवन भारत की सेवा के लिए समर्पित कर दिया।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुखर्जी के लंबे सार्वजनिक जीवन और देश के लिए उनके योगदान को आज भी सम्मान के साथ याद किया जाता है।

उपमुख्यमंत्री चाउना मेन ने भी मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान तथा भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों की उनकी समझ को याद किया।

मेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत रत्न श्री प्रणब मुखर्जी जी की पुण्यतिथि पर मैं भारत के पूर्व राष्ट्रपति और देश के सबसे प्रतिष्ठित राजनेताओं में से एक को हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक जीवन में मुखर्जी के उल्लेखनीय योगदान, भारत के लोकतांत्रिक संस्थानों की गहरी समझ और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमेशा याद किया जाएगा।’’

मुखर्जी ने 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया था।

उन्हें 2019 में देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

प्रणब मुखर्जी का 84 वर्ष की आयु में 31 अगस्त 2020 को निधन हो गया था।

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश