Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

लागत से कम दाम पर बिकवाली के कारण सोयाबीन तेल-तिलहन में गिरावट

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) देश के आयातकों द्वारा लागत से कम दाम पर बिकवाली जारी रखने के बीच सोमवार को सोयाबीन तेल-तिलहन के दाम में गिरावट आई। मांग कमजोर रहने के बीच बिनौला तेल में भी गिरावट आई। सुस्त कामकाज के चलते सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन के दाम स्थिर रहे। मलेशिया एक्सचेंज आज छुट्टी की वजह से बंद है जबकि शिकॉगो एक्सचेंज में घट-बढ़ जारी है। बाजार सूत्रों ने कहा कि आयातक पूरे वक्त बिकवाली के ‘मूड’ में नजर आ रहे हैं। बैंकों में अपना ऋण साख-पत्र (एलसी) चलाते रहने के लिए वे नीचे दाम पर सोयाबीन डीगम और पाम-पामोलीन तेल बेच रहे हैं। इस नीचे दाम पर बिकवाली के कारण सोयाबीन तेल-तिलहन में गिरावट आई। ब्रांडेड कंपनियों की मांग कमजोर होने से बिनौला तेल में भी गिरावट देखी गई। दूसरी ओर मलेशिया एक्सचेंज में छुट्टी के बीच पाम-पामोलीन तेल के दाम स्थिर रहे। ऊंचे दाम पर सुस्त कामकाज के बीच सरसों एवं मूंगफली तेल-तिलहन के दाम भी स्थिर रहे। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे...

सरसों तिलहन - 8,300-8,350 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली - 7,350-7,925 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 17,000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,680-2,980 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,735-2,835 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,735-2,885 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,700 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,500 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,000 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,850 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,850 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,600 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना - 6,625-6,675 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 6,475-6,575 रुपये प्रति क्विंटल।भाषा राजेश राजेश अजयअजय