Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

राष्ट्रीय राजमार्ग का खराब रखरखाव हादसों के लिए जिम्मेदार : हिमंत

गुवाहाटी, 31 अगस्त (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या-27 पर गत दिन मिनीबस और ट्रक की टक्कर और सात लोगों की मौत के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा सड़कों का खराब रखरखाव ‘जिम्मेदार’ है।

मुख्यमंत्री ने सोनापुर के टेटेलिया में दुर्घटना स्थल का दौरा करने के बाद कहा कि मुख्य सचिव रवि कोटा ने एनएचएआई के चेयरमैन से बात की, जिन्होंने भरोसा दिलाया है कि सभी सड़कों की मरम्मत तुरंत की जाएगी।

शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘लोगों का कहना था कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढों की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस की जांच में सामने आया कि एनएचएआई का खराब रखरखाव इस दुखद हादसे के लिए जिम्मेदार है।’’

उन्होंने कहा कि एनएचएआई आमतौर पर रखरखाव के लिए ठेके देता है, और इस मामले में संबंधित ठेकेदार अपनी जिम्मेदारियां ठीक से निभाने में नाकाम रहा।

भाषा धीरज नरेश

नरेश