Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

मुजफ्फरनगर में पति ने परिजनों के साथ मिलकर पत्नी की गला घोंटकर हत्या की

मुजफ्फरनगर (उप्र), 31 अगस्त (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में शाहपुर थानाक्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर परिजनों की मदद से अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार तवली गांव में मोहसिना (30) की उसके पति राशिद ने परिजनों के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि मोहसिना ने अपने पति के भाई की पत्नी के साथ अवैध संबंधों का विरोध किया था।

शाहपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने राशिद, उसके तीन भाइयों-- मतलूब, कल्लू एवं आस मोहम्मद और कल्लू की पत्नी साजिदा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि इस मामले में राशिद और आस मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं और पुलिस उन्हें तलाश रही है।

मोहसिना के भाई नदीम की ओर से दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार उसकी बहन की शादी 13 साल पहले राशिद से हुई थी। शिकायत में कहा गया है कि बहस के दौरान मोहसिना की पिटाई की गई और बाद में पति ने अन्य आरोपियों की मदद से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

भाषा सं आनन्द राजकुमार

राजकुमार