Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

पड़ोसी महिला और पति पर ब्लैकमेलिंग का आरोप, युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

जयपुर, 31 अगस्त (भाषा) जयपुर में कथित रूप से पड़ोसी महिला और उसके पति द्वारा ब्लैकमेल किए जाने और बदनाम करने की धमकी दिये जाने से परेशान एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान जवाहर नगर के राजेंद्र चौधरी (34) के रूप में हुई है।

पुलिस को 30 अगस्त को शिप्रापथ थानाक्षेत्र के मानसरोवर में फनकिंगडम के पास रेलवे ट्रैक पर उसका शव मिला था।

थाने के उपनिरीक्षक संदीप बसेरा ने बताया कि राजेंद्र की पत्नी लक्ष्मी चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है और आरोप लगाया कि उसके पति के पड़ोस में रहने वाली एक महिला के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे।

उन्होंने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार, महिला और उसका पति कथित तौर पर राजेंद्र को ब्लैकमेल कर परेशान कर रहे थे।

उपनिरीक्षक ने बताया कि प्राथमिकी के मुताबिक लक्ष्मी ने कहा कि राजेंद्र 29 अगस्त की रात तक घर नहीं लौटा।

पुलिस ने लक्ष्मी के हवाले से कहा कि रात करीब साढ़े 10 बजे शिकायतकर्ता की अपने पति के साथ वीडियो कॉल पर आखिरी बार बात हुई तथा अगले दिन 30 अगस्त को उसका शव फनकिंगडम के पास रेलवे ट्रैक पर मिला।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।

भाषा बाकोलिया राजकुमार

राजकुमार