नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में सोमवार को तांबा की कीमत 3.10 रुपये की गिरावट के साथ 1,388.25 रुपये प्रति किग्रा रह गई।
एमसीएक्स में ताांबा के सितंबर माह में डिलीवरी वाले तांबा अनुबंध की कीमत 3.10 रुपये अथवा 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,388.25 रुपये प्रति किग्रा रह गई जिसमें 1,448 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि हाजिर बाजार में उपभोक्ता उद्योगों की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: वायदा कारोबार में तांबा कीमतों में गिरावट आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश