नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) हाजिर बाजार में मजबूती के बाद सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को ग्वारसीड की कीमत 114 रुपये की तेजी के साथ 6,650 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई।
एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के सितंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 114 रुपये या 1.74 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,650 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसमें 35,680 लॉट के लिए कारोबार हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर कीमत में गिरावट के बावजूद सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने तथा उत्पादक क्षेत्रों से मामूली आपूर्ति होने के कारण ग्वारसीड वायदा कीमतों में तेजी आई।
भाषा राजेश राजेश
राजेश