Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

केंद्र ने मणिपुर में जनगणना प्रक्रिया टालने का फैसला किया: मुख्यमंत्री सचिवालय

इंफाल, 31 अगस्त (भाषा) केंद्र सरकार ने मणिपुर में जनगणना की प्रक्रिया को सोमवार को टाल दिया। मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नयी दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिया गया जिसमें मणिपुर के मौजूदा हालात की समीक्षा की गई।

यह घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है जब जनगणना प्रक्रिया के तहत राज्य में एक सितंबर से मकानों की सूची बनाने का काम शुरू होना था।

भाषा आशीष नरेश

नरेश