नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,955 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,489 रुपये प्रति किग्रा रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,955 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,40,489 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 2,004 लॉट का कारोबार हुआ।
बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतां में गिरावट आई।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.04 प्रतिशत की हानि के साथ 68.22 डॉलर प्रति औंस रह गयी।
भाषा राजेश राजेश
राजेश