Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

मुख्यमंत्री पटेल ने गुजरात में निवेश के लिए घरेलू, वैश्विक निवेशकों को आमंत्रित किया

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को उद्यमियों, उद्योग जगत के दिग्गजों और घरेलू एवं वैश्विक निवेशकों से गुजरात में निवेश करने का आह्वान किया।

इसके साथ ही पटेल ने कहा कि विनिर्माण, नई प्रौद्योगिकियों और हरित ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में राज्य में निवेश की अपार संभावनाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने 11वें ‘वाइब्रेंट गुजरात’ शिखर सम्मेलन के बारे में आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में कहा कि गुजरात स्थिर नीतियों, प्रतिभाशाली युवाओं, प्रभावी शासन, बड़े स्तर पर काम करने की क्षमता और पारदर्शिता की पेशकश करता है।

गुजरात सरकार का तीन-दिवसीय निवेशक सम्मेलन ‘वाइब्रेंट गुजरात’ 10 जनवरी, 2027 से शुरू होगा।

पटेल ने कहा, ‘‘आज मैं घरेलू और वैश्विक निवेशकों, उद्यमियों और उद्योग जगत के दिग्गजों को गुजरात आने का निमंत्रण देता हूं। कृपया आएं, राज्य के विकास में भागीदार बनें और नई प्रौद्योगिकियों में निवेश करें। विनिर्माण की नई क्षमताएं स्थापित करें और हरित विकास के अवसरों का लाभ उठाएं।’’

उन्होंने कहा कि गुजरात वैश्विक निवेश के एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है। जनवरी, 2000 से मार्च, 2026 के बीच राज्य में 74.6 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश आया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सात-सूत्री सुधार ढांचे ‘सप्तधारा’ का उल्लेख करते हुए पटेल ने कहा कि गुजरात 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में इन सभी क्षेत्रों में योगदान देने के लिए तैयार है।

इस अवसर पर केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि गुजरात देश में निवेशकों के लिए प्रमुख गंतव्य के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा, ‘‘बहुराष्ट्रीय कंपनियों के लिए निवेश के बड़े अवसर मौजूद हैं।’’

मांडविया उन्होंने कहा कि राज्य ने मजबूत निवेश तंत्र तैयार किया है।

कार्यक्रम में गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि राज्य निवेशकों के साथ भागीदार के रूप में काम करेगा।

उन्होंने कहा कि देश में मंजूर किए गए 12 सेमीकंडक्टर संयंत्रों में से छह गुजरात में स्थापित हो रहे हैं और इनमें से तीन ने उत्पादन शुरू कर दिया है।

संघवी ने कहा, ‘‘मैं उद्योग जगत को गुजरात आने और निवेश करने का निमंत्रण देता हूं।’’ उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश सुरक्षित है।

भाषा योगेश अजय

अजय