Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

प्रायोरिटी ज्वेल्स के आईपीओ को 29 गुना बोलियां मिलीं

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) प्रायोरिटी ज्वेल्स लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के दूसरे दिन 29.03 गुना बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, कंपनी के आईपीओ में 32,02,500 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 9,29,66,850 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 42.32 गुना बोलियां मिलीं, जबकि खुदरा निवेशकों के कोटा को 38.96 गुना बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 1.68 गुना बोलियां मिलीं।

प्रायोरिटी ज्वेल्स लिमिटेड ने चार एंकर निवेशकों से 27.5 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

इस पेशकश के लिए मूल्य दायरा 190-200 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

आईपीओ में 45.75 लाख तक इक्विटी शेयरों का नया निर्गम शामिल है, जो मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर कुल मिलाकर 91.50 करोड़ रुपये का है।

सार्वजनिक पेशकश एक सितंबर को बंद होगी।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय