नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:
वि25 मोदी किर्गिस्तान लीड गांधी
प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, ‘भारत के मित्रों’ से संवाद किया
बिश्केक, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भारतीय समुदाय के सदस्यों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं तथा योग प्रेमियों समेत भारत से करीबी जुड़ाव रखने वाले लोगों से बातचीत की।
अर्थ38 लीड जीडीपी वृद्धि
जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था अनुमान से बेहतर 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी
नयी दिल्ली, भारतीय अर्थव्यवस्था चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में अनुमान से बेहतर 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी। यह अमेरिका-ईरान युद्ध और इसकी वजह से उपजी वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के बीच घरेलू आर्थिक गतिविधियों की मजबूती को दर्शाता है।
प्रादे93 उत्तराखंड राहुल प्राथमिकी प्रदर्शन
हल्द्वानी ‘शुद्वीकरण’ विवाद बढ़ा: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिकायतें दायर कीं, भाजपा ने प्रदर्शन किया
हल्द्वानी/देहरादून, उत्तराखंड के हल्द्वानी में, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के आयोजन स्थल पर कथित ‘‘शुद्धीकरण’’ को लेकर सोमवार को विवाद और बढ़ गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे राज्य में शिकायतें दायर कीं, जबकि भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के पुतले फूंके।
दि38 कांग्रेस दूसरी लीड शुद्धीकरण
राहुल के खिलाफ प्राथमिकी से हम डरने वाले नहीं, ‘शुद्धीकरण’ करने वालों पर कार्रवाई हो: कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर सोमवार को भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) और राज्य सरकार पर निशाना साधा तथा आरोप लगाया कि यह कदम ‘शुद्धीकरण’ के मामले में कार्रवाई से बचने और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए उठाया गया है।
दि42 कांग्रेस समुद्र मंथन
‘समुद्र मंथन’ योजना का मकसद अदाणी समूह को फायदा पहुंचाना है : कांग्रेस
नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि मोदी सरकार की ‘समुद्र मंथन’ योजना अदाणी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए शुरू की गई है।
दि50 दिल्ली एसआईआर लीड मसौदा सूची
दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची जारी, करीब 33 प्रतिशत नाम हटे
नयी दिल्ली, दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची सोमवार को प्रकाशित की गई जिसमें 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47 लाख से अधिक के नाम हटा दिए गए हैं यानी करीब हर तीन में से एक मतदाता का नाम मसौदा सूची से बाहर है।
दि34 राजनाथ नेपाल बाढ़ दूतावास
नेपाल सुख-दुख का साथी, राहत व बचाव कार्य में सहायता के लिए भारत प्रतिबद्ध : राजनाथ
नयी दिल्ली, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भारत को नेपाल का करीबी दोस्त और ‘‘सुख-दुख का साथी’’ बताते हुए कहा कि नयी दिल्ली ‘‘हमारे नेपाली भाई-बहनों’’ के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
प्रादे3 उप्र गायक लीड मुठभेड़
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्ध शूटर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए
शामली (उप्र), हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्ध शार्प शूटरों को पुलिस ने शामली जिले में सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
वि14 बांग्ला मक्का समझौता
मक्का रक्षा समझौते में शामिल होने में बांग्लादेश को कोई जोखिम नजर नहीं आता : विदेश राज्य मंत्री
ढाका, बांग्लादेश ने कहा है कि सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के साथ मक्का रक्षा समझौते में शामिल होने में उसे कोई जोखिम नजर नहीं आता और इससे अन्य साझेदार देशों के साथ ढाका के संबंध प्रभावित नहीं होंगे।
वि10 नेपाल बाढ़ मृतक संख्या
नेपाल में अचानक आयी बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 903 हुई
काठमांडू, नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 903 हो गई, जबकि आपदा के बाद अब भी करीब 4,250 लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि बचाव दल लगातार शव बरामद कर रहे हैं और लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।
खेल8 खेल टेनिस दूसरी लीड ओपन
जोकोविच और वीनस यूएस ओपन के पहले दौर में बाहर, पेगुला और मेदवेदेव आगे बढ़े
न्यूयॉर्क, दिग्गज खिलाड़ी और रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच अपने करियर में पहली बार यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए जबकि वीनस विलियम्स का पिछले साल जुलाई के बाद पहले दौर में हार का सिलसिला जारी रहा।
खेल10 खेल पैरा टीटी भारत
भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने फिनलैंड में 16 पदक जीतकर अपने अभियान का समापन किया
नयी दिल्ली, भारत ने फिनलैंड में आयोजित आईटीटीएफ विश्व पैरा फ्यूचर लाहटी टूर्नामेंट से छह स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य सहित कुल 16 पदक जीतकर अपने अभियान का समापन किया।
‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार:
वि29 नेपाल बाढ़ सीमाशुल्क अधिकारी
नेपाल की विनाशकारी बाढ़ : 10 सेकंड का समय बचा सकता है जान
सिडनी, छब्बीस अगस्त को सुबह करीब 8:45 बजे नेपाल के रसुवा सीमा शुल्क कार्यालय में सीमा शुल्क एवं सूचना अधिकारी करबीर गैरे को अचानक भूकंप जैसा महसूस हुआ। वह बाहर निकले और धूल के गुबार के साथ आती एक विशाल बाढ़ को देखा। वह चीख उठे, ‘‘बाढ़ आ रही है, भागो!’’
वि31 एआई वेबसाइट
एआई के दौर में टूट रहा वेब का पुराना नियम, भरोसेमंद जानकारी ढूंढना हो सकता है मुश्किल
मेलबर्न, पिछले 30 वर्षों से ‘वर्ल्ड वाइड वेब’ एक अनकहे नियम पर चलता आया है-ज्यादातर वेबसाइट सर्च इंजन को अपनी सामग्री तक मुफ्त पहुंच देती हैं, लेकिन बदले में उनकी सामग्री का इस्तेमाल करने पर मूल स्रोत का लिंक देकर उन्हें श्रेय दिया जाता है।
भाषा अमित दिलीप
दिलीप