Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

मध्यप्रदेश के उमरिया में तीन छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप में शिक्षक पर मामला दर्ज

उमरिया (मप्र), 31 अगस्त (भाषा) मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक पर तीन छात्राओं से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाने का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि एक छात्रा के अभिभावक की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर मानपुर के प्रखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सहायक शिक्षक कोमलचंद्र गुप्ता ने 22 अगस्त को चॉकलेट देने के बहाने तीन छात्राओं के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ की और उन्हें अश्लील वीडियो दिखाए।

अधिकारी ने बताया कि शिक्षक ने छात्राओं को घटना के बारे में किसी को बताने पर डंडे से पीटने की धमकी भी दी।

सुल्तानपुर गांव की एक महिला ने सरकारी प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से शिकायत की थी कि सहायक शिक्षक गुप्ता ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की है।

अधिकारी ने बताया कि बाद में जांच में गुप्ता के खिलाफ लगाए गए आरोप सही पाए गए।

भाषा सं दिमो राजकुमार

राजकुमार