Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

जीडीपी में 7.8 प्रतिशत वृद्धि पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा: खिल उठा भारत, निराशावादी हुए नाकाम

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अप्रैल-जून तिमाही में 7.8 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि की सराहना की और भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने वालों पर तंज कसते हुए कहा, ''निराशावादी नाकाम हुए और भारत एक बार फिर खिल उठा।''

प्रधानमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के दौरान भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि एक 'असाधारण उपलब्धि है।

मोदी ने 'एक्स' पर पोस्ट में कहा, ‘‘वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच तेल की कीमतों में झटकों और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़ी समस्याओं के बावजूद हमारे लोगों की सामूहिक ताकत ने भारत को इतनी मजबूत वृद्धि दर्ज करने में सक्षम बनाया।’’

उन्होंने कहा, ''निराशावादी नाकाम हुए और भारत खिल उठा... एक बार फिर!'''

ईरान में युद्ध और उसके चलते पैदा हुई वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता से वृद्धि दर प्रभावित होने की आशंकाओं के बावजूद, अप्रैल-जून तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था ने अपनी मजबूती प्रदर्शित की और उम्मीद से अधिक तेजी से 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी।

भाषा पाण्डेय योगेश

योगेश