Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली सरकार ने सड़क, फ्लाईओवर सौंदर्यीकरण कार्य के लिए कंपनियों के साथ समझौता किया

नयी दिल्ली 31 अगस्त (भाषा) दिल्ली सरकार ने उत्तर पश्चिम दिल्ली में दीपाली चौक फ्लाईओवर के नीचे की जगह के विकास के लिए दो निजी कंपनियों के साथ एक समझौता किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में समझौते पत्र पर हस्ताक्षर किए गए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर कहा, “दिल्ली सरकार ने स्वच्छ, हरित और सुंदर शहर के अपने संकल्प को आगे बढ़ाते हुए डिक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और कनोडिया ग्रुप के साथ (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।”

साझेदारी के तहत कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (सीएसआर) के अंतर्गत दीपाली चौक फ्लाईओवर के नीचे के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और विकास किया जाएगा।

गुप्ता ने ‘एक्स’ पर कहा कि इस साझेदारी के तहत फ्लाईओवरों के नीचे खाली स्थानों का सौंदर्यीकरण होगा, फुटपाथों की साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव किया जाएगा, हरित पट्टी को संवारा जाएगा तथा खंभों‍ पर भारतीय संस्कृति, आधुनिक कला और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश उकेरे जाएंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

भाषा नोमान

नोमान नरेश

नरेश