Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

उप्र : ललितपुर में शादीशुदा युवक और महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

बांदा (उप्र), 31 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के जखौरा थाना में सोमवार को शादीशुदा एक युवक और एक महिला ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ललितपुर सदर क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अजय कुमार ने बताया कि जखौरा थाना क्षेत्र के थनवारा गांव में सोमवार को पुराने मकान के अंदर एक ही दुपट्टे से युवक महेंद्र (26) और नैगांव निवासी महिला छाया (25) के शव फांसी के फंदे पर लटके पाए गए।

उन्होंने दोनों के परिजनों के हवाले से बताया कि महेंद्र और छाया के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों शादीशुदा थे। महेंद्र की तीन बेटियां हैं जबकि छाया शादी के छह साल बाद भी निःसंतान थी।

सीओ ने बताया कि महेंद्र अपने घर से शनिवार (29 अगस्त) से लापता था, उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

भाषा सं जफर मनीषा

मनीषा