Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय के नाम पर मध्यप्रदेश में फर्जी संगठन के जरिये साइबर ठगी

इंदौर, 31 अगस्त (भाषा) थलपति विजय के उपनाम से मशहूर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नाम पर मध्यप्रदेश में फर्जी संगठन के जरिये साइबर ठगी की जा रही है और इंदौर पुलिस को पिछले एक महीने में इस तरह की छह शिकायतें मिली हैं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि साइबर ठग लोगों को फोन करके झांसा देते हैं कि वे थलपति विजय के परमार्थ संगठन से जुड़े हैं जो गरीबों को आर्थिक सहायता और छोटे कारोबार या ‘स्टार्टअप’ शुरू करने के लिए लोगों को धन उपलब्ध करा रहा है।

दंडोतिया ने बताया,‘‘हमें मिली शिकायतों के मुताबिक ठग इस फर्जी संगठन से आर्थिक सहायता दिलाने के नाम पर लोगों से पंजीयन, सत्यापन और प्रक्रिया शुल्क के नाम पर 1,000 से 50,000 रुपये तक ऐंठ रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि शिकायतों की विस्तृत जांच की जा रही है और लोगों को साइबर ठगों से सावधान रहना चाहिए।

भाषा हर्ष राजकुमार

राजकुमार