Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली पुलिस ने गलत दिशा में वाहन चलाने पर 527 चालान जारी किये

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) दिल्ली यातायात पुलिस ने एक अभियान के दौरान गलत दिशा में गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ 527 चालान जारी किए और नौ प्राथमिकी दर्ज कीं। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस की उत्तरी क्षेत्र शाखा ने रविवार को यह अभियान चलाया।

उन्होंने कहा, ‘‘ यातायात कर्मियों ने विभिन्न संवेदनशील स्थलों पर कड़ी नजर रखी तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।

उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई का मकसद खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाने की आदतों पर रोक लगाना और सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाना था।

अधिकारी ने कहा कि गलत दिशा में गाड़ी चलाना सड़क का इस्तेमाल करने वालों के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है, क्योंकि इससे आमने-सामने की टक्कर हो सकती है और गंभीर या जानलेवा दुर्घटनाएं हो सकती हैं।

भाषा

राजकुमार दिलीप

दिलीप