Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

तमिलनाडु में दूध के खरीद मूल्य में फिर बढ़ोतरी

चेन्नई, 31 अगस्त (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को 'आविन' दूध के खरीद मूल्य में और बढ़ोतरी करने की घोषणा की। इस निर्णय का उद्देश्य राज्य भर के डेयरी किसानों को महत्वपूर्ण राहत प्रदान करना है।

‘आविन’ तमिलनाडु सरकार का आधिकारिक दूध और डेयरी ब्रांड है, जो ‘अमूल’ की तरह एक सहकारी समिति के रूप में संचालित होता है।

डेयरी किसानों को राहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने दूध के खरीद मूल्य में तीन रुपये प्रति लीटर की वृद्धि को मंजूरी दे दी है। इसके बाद दूध का खरीद मूल्य 41 रुपये से बढ़कर 44 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

मूल्य में इस नयी वृद्धि की घोषणा 19 अगस्त को विधानसभा में की गई उस पिछली बढ़ोतरी के ठीक बाद आई है, जिसमें खरीद मूल्य 38 रुपये से बढ़ाकर 41 रुपये प्रति लीटर किया गया था।

भाषा

सुमित नरेश

नरेश