Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) भाषा की विभिन्न फाइल से सोमवार को दोपहर दो बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार है :-

प्रादे3 : उप्र गायक लीड मुठभेड़

हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्ध शूटर पुलिस मुठभेड़ में मारे गए

शामली (उप्र): हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या में शामिल दो संदिग्ध शार्प शूटरों को पुलिस ने शामली जिले में सोमवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वि25 : मोदी किर्गिस्तान लीड गांधी

प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, ‘भारत के मित्रों’ से संवाद किया

बिश्केक: शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए किर्गिस्तान आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और भारतीय समुदाय के सदस्यों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं तथा योग प्रेमियों समेत भारत से करीबी जुड़ाव रखने वाले लोगों से बातचीत की।

दि13 : कांग्रेस लीड शुद्धीकरण

'शुद्धीकरण' करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने में इतना डर क्यों : कांग्रेस

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ उत्तराखंड में प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर सोमवार को भाजपा एवं राज्य सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि आखिर ‘शुद्धीकरण’ करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने से इतना डर क्यों है और क्या दलित गरिमा एवं न्याय सुनिश्चित करने की सरकार की कोई मंशा नहीं है ?

प्रादे15 : रक्षा स्वामीनाथन

यह रणनीतिक बदलाव का दौर; समुद्री क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ती जा रही: एडमिरल स्वामीनाथन

मुंबई: पश्चिम एशिया में संकट के बीच नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने सोमवार को कहा कि यह महत्वपूर्ण रणनीतिक बदलाव का दौर है, जिसमें समुद्री क्षेत्र तेजी से प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है।

दि17 : दिल्ली एसआईआर मसौदा सूची

दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची जारी; 47.7 लाख नाम हटाए गए

नयी दिल्ली: दिल्ली की मसौदा मतदाता सूची सोमवार को प्रकाशित की गई, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी के 1.45 करोड़ मतदाताओं में से 47.7 लाख के नाम काट दिए गए हैं।

वि19 : नेपाल बाढ़

नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 903 हुई; 4,247 लोग अब भी लापता

काठमांडू: नेपाल में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या सोमवार को बढ़कर 903 हो गई, जबकि 4,247 लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अर्थ15 : सेमीकॉन लीड अधिसूचित

सरकार ने 1.27 लाख करोड़ रुपये की सेमीकॉन 2.0 योजना अधिसूचित की

नयी दिल्ली: सरकार ने सेमीकॉन 2.0 योजना को सोमवार को अधिसूचित किया। इसके साथ ही 1,27,500 करोड़ रुपये की इस योजना के क्रियान्वयन का रास्ता साफ हो गया है।

अर्थ6 : भारत ब्राजील व्यापार

भारत ने दवा उत्पाद के निर्यात बढ़ाने के लिए ब्राजील में अधिक विश्वसनीय नियामकीय व्यवस्था की मांग की

नयी दिल्ली: भारत ने दवा उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ब्राजील में अधिक विश्वसनीय नियामकीय व्यवस्था की मांग की है। वाणिज्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

खेल8 : खेल टेनिस दूसरी लीड ओपन

जोकोविच और वीनस यूएस ओपन के पहले दौर में बाहर, पेगुला और मेदवेदेव आगे बढ़े

न्यूयॉर्क: दिग्गज खिलाड़ी और रिकॉर्ड 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच अपने करियर में पहली बार यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में हारकर बाहर हो गए जबकि वीनस विलियम्स का पिछले साल जुलाई के बाद पहले दौर में हार का सिलसिला जारी रहा।

खेल5 : खेल महिला भारत शेफाली

हमें यह पता करना होगा कि बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमसे कहां गलती हुई: शेफाली वर्मा

दुबई: भारतीय सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने कहा कि थाईलैंड की कमजोर टीम के खिलाफ महिला एशिया कप के पहले मैच में 94 रन की आसान जीत के बावजूद टीम की बल्लेबाजी इकाई को टर्न लेती पिचों पर अपनी कमियों का आकलन करना होगा।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा