Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दलाई लामा ने लद्दाख में नेपाल और तिब्बत के बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

लेह/जम्मू, 31 अगस्त (भाषा) तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने नेपाल के रसुवा क्षेत्र और तिब्बत के क्यिरोंग में विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना की।

लेह में एक सभा को संबोधित करते हुए दलाई लामा ने कहा, ‘‘आइए, हम सभी नेपाल और तिब्बत में इस भयावह आपदा से पीड़ित लोगों, मृतकों और जीवित बचे लोगों के लिए प्रार्थना करें।’’

इसके बाद उन्होंने मृतकों और बाढ़ के कारण अब भी परेशानियों का सामना कर रहे लोगों के लिए अवलोकितेश्वर के मंत्र ‘‘ओम मणि पद्मे हुम’’ का जाप कराया।

वह रविवार को चोगलमसर के पास शेवात्सेल टीचिंग ग्राउंड में आयोजित प्रार्थना समारोह में बोल रहे थे। लद्दाख बौद्ध संघ (एलबीए), ऑल लद्दाख गोंपा एसोसिएशन (एएलजीए) और लद्दाख के तिब्बती समुदाय ने इस समारोह का आयोजन किया था, जिसमें करीब 25,000 लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव