Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

मणिपुर के कांगपोकपी में संदिग्ध उग्रवादियों की गोलीबारी में दो ग्रामीणों की मौत

इंफाल/कांगपोकपी, 31 अगस्त (भाषा) मणिपुर के कांगपोकपी जिले में संदिग्ध उग्रवादियों ने सोमवार सुबह गोलीबारी कर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जिले के एक अधिकारी के अनुसार, टी वाइचोंग उपमंडल के अंतर्गत कुकी समुदाय की आबादी वाले एन तेइखांग गांव में हथियारबंद लोगों ने अत्याधुनिक हथियारों से अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई और कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि हमला करीब सुबह साढ़े नौ बजे हुआ।

मृतकों की पहचान लामतिनथांग (35) और नेइचिन के रूप में हुई है। हमले के दौरान 65 वर्षीय सेइलुन को भी गोली लगी और वह घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के बाद कई ग्रामीण अपने घर छोड़कर पास के जंगलों में जाकर छिपने को मजबूर हो गए।

उन्होंने कहा कि एक पर्वतीय गांव में दोनों समुदायों से जुड़े हथियारबंद समूहों के बीच भारी गोलीबारी जारी थी। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए सुरक्षा बलों को इलाके में भेजा जा रहा था।

यह हमला जिले में संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा एक वाहन पर घात लगाकर किए गए हमले के कुछ दिन बाद हुआ है। उस हमले में चार नगा नागरिकों की मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य घायल हुआ था।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा