Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

प्रणव चौधरी ऑलकार्गो टर्मिनल्स के प्रबंध निदेशक नियुक्त

मुंबई, 31 अगस्त (भाषा) ऑलकार्गो समूह की कंपनी ऑलकार्गो टर्मिनल्स लिमिटेड (एटीएल) ने प्रणव चौधरी को एक सितंबर से प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की।

कंपनी ने कहा कि चौधरी मौजूदा प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार आर. का स्थान लेंगे। सुरेश 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

बयान के अनुसार, चौधरी की नियुक्ति से एटीएल की क्षमताओं को और मजबूत करने में मदद मिलेगी। कंपनी अपने नेटवर्क का विस्तार करने और ग्राहकों के लिए अपनी सेवाओं की पेशकश बेहतर बनाने पर काम कर रही है।

ऑलकार्गो समूह के संस्थापक एवं चेयरमैन शशि किरण शेट्टी ने कहा, ‘‘ बंदरगाहों और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में उनका व्यापक अनुभव हमारे लिए बेहद उपयोगी होगा। इससे हमें डिजिटल-केंद्रित वृद्धि रणनीति को तेज करने, देशभर में अपनी पहुंच बढ़ाने और ग्राहकों एवं हितधारकों के लिए मूल्य सृजन के अगले चरण को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।’’

भाषा निहारिका

निहारिका