Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ओडिशा में गिरफ्तार श्रम अधिकारी के पास से 300 ग्राम सोना और 7.29 लाख रुपये नकद बरामद

भुवनेश्वर, 31 अगस्त (भाषा) ओडिशा सतर्कता विभाग ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए एक श्रम अधिकारी के पास से 300 ग्राम सोना और 7.29 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एक शिकायत के आधार पर सतर्कता विभाग की टीम ने केंदुझर के जिला श्रम अधिकारी (डीएलओ) आकाश बिसोई को बिजली के एक ठेकेदार से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और लेते हुए पकड़ा। आरोप है कि वह ठेकेदार की एजेंसी के नाम श्रम लाइसेंस जारी करने के बदले यह रिश्वत मांग रहा था।

अधिकारी ने बताया कि रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद विभाग ने बिसोई के दो ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली। तलाशी के दौरान केंदुझर स्थित उसके सरकारी आवास से 7,29,200 रुपये नकद और 300 ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।

उन्होंने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2018 के तहत बालेश्वर थाने में बिसोई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा