Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

अलीगढ़ में शिक्षण संस्थान के कर्मचारी का शव पेड़ से लटका मिला

अलीगढ़ (उप्र), 31 अगस्त (भाषा) अलीगढ़ के मडराक थाना इलाके में स्थित एक प्रमुख शिक्षण संस्थान के कर्मचारी का शव सोमवार को पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मडराक स्थित राजेंद्र सिंह इंटरनेशनल कॉलेज के कर्मचारी अंकित (25) का शव सोमवार सुबह संस्थान के कुछ कर्मचारियों ने पेड़ से लटका देखा।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। परिजन भी मौके पर पहुंचे और मौत की परिस्थितियों पर संदेह जताते हुए कुछ लोगों पर आरोप लगाए।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) कमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, 'पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की जांच करेगी।'

पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं आनन्द मनीषा

मनीषा