Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

लखनऊ में 'लोक हुंकार' अभियान के तहत एक सितंबर को विमर्श का आयोजन

लखनऊ, 31 अगस्त (भाषा) 'लोक हुंकार' अभियान के तहत 'जनसंवाद, जन भागीदारी और जन परिवर्तन' के नारे के साथ लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन सभागार में एक सितंबर को विमर्श का आयोजन किया जाएगा।

अभियान से जुड़े अशोक भारती और प्रोफेसर देवेश दुबे ने सोमवार को बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

आयोजकों ने बयान में कहा कि ‘लोक हुंकार’ अभियान जन आंदोलनों और जन संगठनों का साझा मंच है, जो सीधे जनता के मुद्दों को उठाते हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 के लिए जनजागरण का काम कर रहा है।

उनके अनुसार ‘लोक हुंकार’ उत्तर प्रदेश की जनता के अलग-अलग स्थानीय और क्षेत्रीय मुद्दों की पहचान और उन पर विमर्श का कार्यक्रम है जिसमें कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई का नेतृत्व भी हिस्सा लेगा।

भाषा आनन्द मनीषा खारी

खारी