Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

बेंगलुरु से 31 बांग्लादेशियों को निर्वासित किया गया

बेंगलुरु, 31 अगस्त (भाषा) बेंगलुरु में अवैध प्रवासियों के खिलाफ अभियान के दौरान विभिन्न हिस्सों से पकड़े गए 31 बांग्लादेशी नागरिकों को सोमवार को निर्वासित कर दिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इन लोगों को शहर के 10 अलग-अलग थाना क्षेत्रों से हिरासत में लिया गया था।

पुलिस उपायुक्त (इलेक्ट्रॉनिक सिटी) एम. नारायण ने कहा, ‘‘शहर के 10 अलग-अलग थानों की पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए 31 बांग्लादेशी नागरिकों को आज निर्वासित करते हुए एसएमवीटी बेंगलुरु टर्मिनल से पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया।’’

उन्होंने बताया कि इनके साथ 20 पुलिसकर्मियों का एक दस्ता भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, वे मंगलवार शाम करीब पांच बजे मालदा पहुंचेंगे, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त श्रीमंत कुमार सिंह ने नागरिकों से अवैध प्रवासियों के बारे में जानकारी साझा करने का आग्रह किया है, लेकिन साथ ही कानून अपने हाथ में न लेने की चेतावनी भी दी है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जनता का सहयोग महत्वपूर्ण है, लेकिन यह कानूनी सीमाओं के भीतर ही होना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि शहर के विभिन्न हिस्सों में रह रहे संदिग्ध अवैध प्रवासियों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बेंगलुरु में ‘ऑपरेशन मुक्त’ आगे भी जारी रहेगा।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा