Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ऑगमोंट एंटरप्राइजेज का शेयर अपने निर्गम मूल्य से करीब 22 प्रतिशत चढ़कर सूचीबद्ध

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) एकीकृत सोना और चांदी मंच ऑगमोंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का शेयर अपने 788 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले करीब 22 प्रतिशत की बढ़त के साथ सोमवार को बाजार में सूचीबद्ध हुआ।

बीएसई पर शेयर ने 956 रुपये पर शुरुआत की जो निर्गम मूल्य से 21.31 प्रतिशत की बढ़त है।

एनएसई पर शेयर 21.95 प्रतिशत चढ़कर 961 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 8,595.51 करोड़ रुपये रहा।

ऑगमोंट एंटरप्राइजेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को पिछले सप्ताह मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 105.78 गुना अभिदान मिला था। कंपनी के 825 करोड़ रुपये के आईपीओ का मूल्य दायरा 750-788 रुपये प्रति शेयर था।

नए शेयर के निर्गम से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी मुख्य रूप से अपनी भविष्य की कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं को पूरा करने और कारोबार के विस्तार आदि के लिए करेगी। इस राशि का एक हिस्सा सामान्य कॉरपोरेट कामकाज के लिए भी रखा जाएगा।

ऑगमोंट एंटरप्राइजेज 24 राज्यों में कारोबारियों और उपभोक्ताओं को सेवाएं देने वाला एकीकृत सोना-चांदी मंच संचालित करती है।

भाषा निहारिका

निहारिका