Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

नेपाल-चीन सीमा पर बाढ़ की त्रासदी ने हिंदूकुश हिमालय की संवेदनशीलता उजागर की : संरा के जलवायु प्रमुख

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील का कहना है कि नेपाल-चीन सीमा के पास ग्लेशियर के ढहने और अचानक बाढ़ आने की घटना इस बात की याद दिलाती है कि पर्वतीय पर्यावरण खासकर हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में कितना, संवेदनशील और नाजुक हो सकता है।

उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक और स्थानीय समुदाय वर्षों से आगाह करते रहे हैं कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र को बड़ा खतरा है।

संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन रूपरेखा कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) के कार्यकारी सचिव स्टील ने ने रविवार को कहा, ‘‘हम यह भी जानते हैं कि भारी मात्रा में कोयला, तेल और गैस जलाने से पैदा हो रही गर्मी और इसकी वजह से गर्म होती जलवायु इस तरह की त्रासदियों और दुनिया भर में होने वाली ऐसी कई अन्य घटनाओं की आशंका, आवृत्ति और गंभीरता को बढ़ा रही है तथा अक्सर सबसे अधिक प्रभावित संवेदनशील समुदाय होते हैं।’’

उन्होंने कहा कि वैश्विक तापमान वृद्धि से निपटने के उपाय भी स्पष्ट हैं, विशेष रूप से जीवाश्म ईंधनों से नवीकरणीय ऊर्जा की ओर तेज गति से वैश्विक बदलाव और जलवायु संबंधी लचीलेपन में अधिक निवेश जरूरी है।

भाषा मनीषा वैभव

वैभव