Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

बीसीबी प्रमुख तमीम ने कहा, भारत से लंबित श्रृंखला पर बात चल रही है

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा कि भारत के खिलाफ लंबे समय से लंबित सीमित ओवरों की घरेलू श्रृंखला के लिए भारत से बातचीत चल रही है और दोनों देश अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उपयुक्त समय की तलाश जारी रखे हुए हैं।

तमीम ने यूट्यूब चैनल ‘नॉट आउट नॉर्मन’ से बातचीत में स्वीकार किया कि सितंबर में होने वाले तीन वनडे और तीन टी20 मैच पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होंगे। भारत को इसी अवधि में 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 श्रृंखला खेलनी है।

तमीम ने कहा, ‘‘यह (भारत के खिलाफ श्रृंखला) होगी या नहीं, इस बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों बोर्ड इस श्रृंखला के आयोजन को लेकर गंभीर हैं। बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) और बीसीबी दोनों ही श्रृंखला के समय को लेकर विचार कर रहे हैं। हम इस श्रृंखला के आयोजन को लेकर सकारात्मक हैं।’’

तमीम ने कहा कि दोनों बोर्डों के बीच नियमित रूप से चर्चा हो रही है और ‘‘तारीखों पर विचार-विमर्श चल रहा है।’’

भाषा

पंत

पंत