Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली: 16 साल की लड़की से बस में सामूहिक दुष्कर्म; चालक, परिचालक गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 31 अगस्त (भाषा) दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक स्लीपर बस के अंदर 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया गया, जिसके बाद पुलिस ने चालक और परिचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

घटना चार अगस्त की रात की है जब नोएडा में अपने रिश्तेदार से मिलने जा रही लड़की भारी बारिश के दौरान गलती से परी चौक पर उतर गई। उसने कथित तौर पर खाली स्लीपर बस को इशारा किया और चालक कुलदीप और परिचालक संदीप ने उसे बस में बैठा लिया।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे कश्मीरी गेट के पास छोड़ दिया तथा उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

बस को फोरेंसिक जांच के लिए जब्त कर लिया गया है।

भाषा नोमान वैभव

वैभव