Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ईरान के सर्वोच्च नेता ने अमेरिका, इजराइल के खिलाफ मुस्लिम देशों से एकजुट होने का आह्वान किया

दुबई, 31 अगस्त (एपी) ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों से इजराइल और अमेरिका के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया है।

सरकारी समाचार एजेंसी ‘इरना’ के अनुसार, अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई ने मुस्लिम देशों के शासकों से कहा, ‘‘अपने असली दुश्मन को पहचानिए, उसकी योजनाओं को समझिए और उसका मुकाबला कीजिए।’’ उन्होंने अमेरिका और इजराइल को सभी इस्लामी देशों का दुश्मन बताया।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमला किए जाने के छह महीने बाद भी खामेनेई सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। इन हमलों में उनके पिता और ईरान के अन्य वरिष्ठ नेता मारे गए थे।

खामेनेई ने यह टिप्पणी तेहरान में एक सम्मेलन में हिस्सा ले रहे धार्मिक नेताओं को लिखे पत्र में की।

ईरान द्वारा पड़ोसी खाड़ी अरब देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए जाने और होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही सीमित किए जाने के बाद इस युद्ध ने मुस्लिम जगत के भीतर मतभेदों को उजागर किया है।

ईरान क्षेत्र में अमेरिकी सेना की मौजूदगी का विरोध करता रहा है।

एपी

सिम्मी गोला

गोला