Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

उप्र: महिला सिपाही की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

बस्ती, 30 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाने में तैनात 28 वर्षीय महिला सिपाही की मौत के मामले में दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

महिला सिपाही के पति एवं कांस्टेबल नागेंद्र वर्मा के मुताबिक, 22 अगस्त को केसरी वर्मा छुट्टी के बाद अपने घर प्रतापगढ़ से ड्यूटी पर लौट रही थीं कि रास्ते में भाई के साथ स्टेशन जाते समय उनकी स्कूटी अचानक असंतुलित होकर गिर गई, जिससे उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट लग गई।

वर्मा ने आरोप लगाया कि केसरी उपचार के लिए छुट्टी लेना चाहती थी और उन्होंने अपनी छुट्टी की अर्जी कांस्टेबल अब्बास अली व दीपक मिश्रा को सौंपी थी लेकिन उन्होंने अवकाश पत्र वरिष्ठ अधिकारी के पास नहीं भेजा।

उन्होंने आरोप लगाया कि छुट्टी की अर्जी आगे नहीं भेजे जाने के कारण उनकी पत्नी इलाज के लिए छुट्टी नहीं ले सकीं और बाद में उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि नागेंद्र वर्मा के आरोपों की जांच हर्रैया के पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा की जा रही है।

परिजनों के अनुसार, केसरी के सिर में टांके लगाए गए और उनका सीटी स्कैन भी कराया गया लेकिन जांच में कोई गंभीर समस्या सामने नहीं आई, जिसके बाद वह वापस लालगंज थाने पहुंच गईं।

पुलिस ने बताया कि शनिवार रात ड्यूटी पूरी करने के बाद जब नागेंद्र वर्मा वापस लौटे तो उन्होंने पत्नी की हालत गंभीर पाई और इसके बाद वह उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

भाषा सं सलीम जितेंद्र

जितेंद्र