Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

नेपाल बाढ़: काठमांडू में भारतीय फॉरेंसिक टीम ने डीएनए नमूनों के विश्लेषण में मदद की

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद भारत की 19 सदस्यीय विशेष फॉरेंसिक टीम ने रविवार को काठमांडू में मृतकों के अवशेषों की पहचान के लिए डीएनए नमूनों के विश्लेषण में मदद की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह जानकारी साझा की।

उन्होंने पोस्ट के साथ जारी एक बयान में कहा, 'आज चीन से नेपाल सुरक्षित पहुंचने वाले भारतीय नागरिकों की संख्या 403 (स्थानीय सरकारी सूत्रों के अनुसार) है।'

उन्होंने बयान में कहा कि 500 भारतीय नागरिक अब भी चीन की ओर हैं और 'वे सुरक्षित हैं।'

मध्य नेपाल में आई भीषण बाढ़ से मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 734 हो गई जबकि करीब 2,500 लोग अब भी लापता हैं।

जायसवाल ने कहा, 'नेपाल में भारत के राजदूत ने फॉरेंसिक टीम से मुलाकात की और सदस्यों को जानकारी दी। इसके बाद टीम ने काठमांडू स्थित नेपाल पुलिस की केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और त्रिभुवन विश्वविद्यालय अस्पताल के फॉरेंसिक विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की।'

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश