चंडीगढ़, 30 अगस्त (भाषा) एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वालीं मनप्रीत कौर, किसान नेता निर्मल सिंह और आम आदमी पार्टी, कांग्रेस तथा शिरोमणि अकाली दल के कई पूर्व सदस्य रविवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। एक बयान में यह जानकारी दी गई।
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पटियाला, मानसा, पातरां और लहरागागा से आए करीब 40 लोगों का भाजपा में स्वागत किया और कहा कि पंजाब के लोग आम आदमी पार्टी सरकार से निराश हो चुके हैं।
पंजाब में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
बयान के अनुसार, भाजपा में शामिल होने वालों में किसान रामपाल लब्बल, व्यापारी दीपक गर्ग, अमितपाल सिंह और सुखजीत शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दौली राम, तारा सिंह, सुशील कुमार और मंदीप सिंह, प्रॉपर्टी कारोबार से जुड़े बलविंदर सिंह और ठेकेदार सुखविंदर सिंह शामिल हैं।
भाषा जोहेब अविनाश
अविनाश