Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर अमित शाह ने दी बधाई

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उज्बेकिस्तान की ओर से विदेशी नेताओं को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किए जाने पर बधाई दी।

उन्होंने इसे 'हर भारतीय के लिए बड़ा गौरवशाली क्षण' बताया।

शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह सम्मान मोदी सरकार की कूटनीतिक पहुंच और देशों के बीच संबंधों को मजबूत बनाने के प्रयासों को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, 'हर भारतीय के लिए बड़ा गौरवशाली क्षण है। मोदी की कूटनीति नयी सीमाओं से आगे जा रही है, ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत कर रही है और देशों के बीच संबंधों को मजबूत कर मानव कल्याण के हमारे सभ्यतागत लक्ष्य को आगे बढ़ा रही है।'

रविवार को प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान के प्रतिष्ठित ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ सम्मान दिया गया। उन्होंने यह सम्मान नयी दिल्ली और ताशकंद के बीच 'स्थायी' संबंधों को समर्पित किया।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश