Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

उप्र: सोशल मीडिया पर योगी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

नोएडा, 30 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने दादरी से एक युवक को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया मंच पर बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गयी।

पुलिस ने बताया कि दादरी व्यापार मंडल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।

सोशल मीडिया पर रविवार को प्रसारित हुए वीडियो में दादरी के रेलवे रोड पर एक यूट्यूबर लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत करता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में युवक खुद को गोरखपुर के रसूलपुर का निवासी बता रहा है।

पुलिस के मुताबिक, वीडियो में युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करता नजर आ रहा है।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को आठ लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

दादरी की सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रशाली गंगवार ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी दादरी में किराये के मकान में रहता है और मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पडरौना का निवासी है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं जितेंद्र

जितेंद्र