Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

नेपाल बाढ़: तेलंगाना सरकार को राज्य के एक व्यक्ति के सुरक्षित होने की जानकारी मिली, 21 अब भी लापता

हैदराबाद, 30 अगस्त (भाषा) नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद तेलंगाना के एक व्यक्ति के सुरक्षित होने की जानकारी मिली है, जबकि राज्य के 21 अन्य लोग अब भी लापता हैं।

राज्य सरकार को रविवार को जानकारी मिली कि अल्ली इलेश जीवित बचे लोगों में शामिल हैं। एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि इलेश के परिवार ने पुष्टि की है कि वह उनके संपर्क में हैं और उनके जल्द हैदराबाद पहुंचने की संभावना है।

तेलंगाना सरकार ने 27 अगस्त को कहा था कि वह राज्य के उन 22 लोगों का पता लगाने के लिए प्रयास कर रही है, जिनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही।

दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन के साथ विदेश मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त को 449 भारतीय नागरिक तिब्बत से नेपाल पहुंचे।

बयान में कहा गया कि नेपाल सरकार ने नेपाल पुलिस आपदा पोर्टल पर मृतकों की तस्वीरें और उनकी बुनियादी जानकारी उपलब्ध कराई है।

भाषा आशीष अविनाश

अविनाश