Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

ओडिशा: पत्नी को प्रताड़ित करने के आरोप में पुलिस उपनिरीक्षक गिरफ्तार

भद्रक, 30 अगस्त (भाषा) ओडिशा के भद्रक जिले में पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में रविवार को एक पुलिस उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भद्रक टाउन थाने के प्रभारी निरीक्षक प्रवांशु शेखर मिश्रा ने बताया कि नयागढ़ जिले के दासपल्ला निवासी गणनाथ सेठी (36) को पत्नी की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया।

प्राथमिकी के अनुसार, दंपति के बीच कुछ समय से वैवाहिक विवाद था और परिवार के सदस्यों तथा अन्य लोगों ने मामले को आपसी सहमति से सुलझाने के कई प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हुए।

मिश्रा ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया कि समझौते के प्रयासों के बावजूद पति उसे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करता रहा।

गिरफ़्तारी के बाद सेठी को अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश