Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

प्रभावशाली राष्ट्र के तौर पर भारत के उभार को पसंद नहीं कर रही कुछ ताकतें : द्विवेदी

लखनऊ, 30 अगस्त (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने रविवार को कहा कि देश के अंदर और बाहर कुछ ऐसी शक्तियां सक्रिय हैं, जो प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में भारत के उभार को पसंद नहीं कर रही हैं। द्विवेदी ने अपने स्वागत एवं अभिनंदन समारोह के बाद संवाददाताओं से बातचीत में किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ शक्तियां भारत के लगातार मजबूत होने और विश्व में एक प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में उभरने से असहज हैं।

उन्होंने कहा कि देश को कमजोर करने के लिए विभिन्न प्रकार के दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन भारत की जनता व भाजपा कार्यकर्ता इन प्रयासों को अच्छी तरह समझते हैं।

द्विवेदी ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से पहले विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में पिछली कतार में खड़ा भारत आज दुनिया की ‘चौथी’ सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। समाजवादी पार्टी (सपा) की ओर से आयोजित विभिन्न जातीय सम्मेलनों से जुड़े सवाल पर द्विवेदी ने कहा कि सपा की कथनी और करनी के अंतर को उत्तर प्रदेश की जनता अच्छी तरह जानती है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 के बीच प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध और परिवारवाद की स्थिति को जनता भूली नहीं है।

द्विवेदी ने कहा कि सपा का राजनीतिक चरित्र कुछ सीमित लोगों और एक परिवार तक केंद्रित रहा है जबकि भाजपा सर्वसमाज के विकास के लिए काम करती है। भाषा सलीम जितेंद्र

जितेंद्र