Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

आईएमडी के अनुसार, शहर के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पालम में न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस, लोधी रोड पर 27.2 डिग्री, रिज में 24 डिग्री और आया नगर में 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सफदरजंग में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

वहीं, लोधी रोड पर अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, रिज में 35 डिग्री, आया नगर में 34.7 डिग्री और पालम में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया।

विभाग के अनुसार, अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 36 डिग्री और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

शाम 5.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई।

‘समीर’ ऐप के अनुसार, शाम पांच बजे दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में रही और इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 130 दर्ज किया गया।

सीबीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है।

भाषा जितेंद्र दिलीप

दिलीप