Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

गुरुग्राम: सुशांत लोक में छज्जा गिरने से मलबे में फंसे दो लोग, अस्पताल पहुंचाया गया

गुरुग्राम, 30 अगस्त (भाषा) गुरुग्राम के सुशांत लोक फेज-3 में रविवार को एक मकान की दूसरी मंजिल का छज्जा गिरने से पहली मंजिल और भूतल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

इस हादसे में मकान मालिक कन्हैया यादव और मरम्मत कार्य कर रहे एक निजी ठेकेदार को गंभीर चोटें आई हैं।

पुलिस के अनुसार, जिस बी-1 ब्लॉक में यह घटना हुई, वहां के मकान कम से कम तीन दशक पुराने हैं।

पुलिस ने बताया कि दूसरी मंजिल के छज्जे में पहले से ही दरारें थीं।

पुलिस के मुताबिक, मकान मालिक ने मरम्मत कार्य के लिए एक निजी ठेकेदार को बुलाया था और काम चल ही रहा था कि तभी दोनों लोग छज्जा गिरने से मलबे में दब गये।

यादव और ठेकेदार का अस्पताल में इलाज जारी है।

दोनों क्षेत्रों के रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन यादव ने बताया कि पुराने छज्जों की स्थिति को लेकर कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई थी।

उन्होंने बताया, “छतों पर पानी जमा होने और सीलन के कारण इमारतों की मजबूती प्रभावित होती है। निवासियों को अपने मकानों की जांच कराकर समय पर मरम्मत करानी चाहिए।”

भाषा जितेंद्र नरेश

नरेश