Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

रात नौ बजे तक के मुख्य समाचार

नयी दिल्ली, 30 अगस्त (भाषा) ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से रविवार को रात नौ बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:

वि49 मोदी संपूर्ण लीड उज्बेकिस्तान भारत

भारत, उज्बेकिस्तान ने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया

ताशकंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शौकत मिर्जियोयेव के बीच हुई वार्ता के बाद, भारत और उज्बेकिस्तान ने रविवार को अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ाने का फैसला किया और 2030 तक वार्षिक व्यापार को पांच अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया।

वि36 मोदी उज्बेकिस्तान लीड सम्मान

प्रधानमंत्री मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया गया

ताशकंद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को विदेशी नेताओं के लिए उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान ‘ओली दराजाली दोस्तलिक’ से रविवार को सम्मानित किया गया। उन्होंने यह सम्मान भारत और उज्बेकिस्तान के बीच “स्थायी” मैत्रीपूर्ण संबंधों को समर्पित किया।

वि46 नेपाल बाढ़ दूसरीलीड मृतक

नेपाल बाढ़ : मृतक संख्या 781 हुई, करीब 2,500 लोग अब भी लापता

काठमांडू, नेपाल में आई भीषण बाढ़ में मरने वालों की संख्या रविवार को बढ़कर 781 हो गई, जबकि 2,500 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि26 स्वास्थ्य नीट पीजी

नीट-पीजी में 2.63 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, जयपुर के दो केंद्रों पर दोबारा परीक्षा होगी

नयी दिल्ली, चिकित्सा के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रविवार को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-पीजी)-2026 में 2.63 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया, लेकिन राजस्थान के जयपुर में दो परीक्षा केंद्रों की बिजली आपूर्ति बाधित होने की वजह से परीक्षा पूरी नहीं हो सकी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दि12 मोदी लीड मन की बात

भारत को नशामुक्त बनाएं: प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से की अपील

नयी दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को देशवासियों से नशे की समस्या के खिलाफ एकजुट होने और युवाओं के लिए मजबूत भविष्य बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की लत सिर्फ एक व्यक्ति को अपनी चपेट में नहीं लेती, बल्कि पूरे समाज को प्रभावित करती है।

प्रादे101 महाराष्ट्र आरक्षण दूसरी लीड प्रदर्शन

जरांगे ने मराठा आरक्षण को लेकर सरकार को दी 12 सितंबर की समयसीमा, फडणवीस ने बातचीत की पहल की

जालना/नागपुर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मराठा आरक्षण की मांग को लेकर अनशन कर रहे कार्यकर्ता मनोज जरांगे से रविवार को संपर्क किया।

प्रादे109 उप्र अवंती बाई लीड आदित्‍यनाथ

आजादी के आंदोलन का श्रेय कोई एक व्यक्ति या दल नहीं ले सकता: योगी आदित्यनाथ

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीरांगना अवंती बाई लोधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रविवार को कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का श्रेय कोई एक व्यक्ति, पार्टी या क्षेत्र नहीं ले सकता।

प्रादे116 महाराष्ट्र दीपके भागवत

भाजपा को मोहन भागवत की बात सुननी चाहिए : दीपके

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेता अभिजीत दीपके ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को लगता है कि वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी बड़ी हो गई है, हालांकि उसे संघ प्रमुख मोहन भागवत की बातों पर ध्यान देना चाहिए।

वि47 नेपाल बाढ़ आश्रय

नेपाल त्रासदी के बाद हजारों लोग अस्थायी आश्रय स्थलों पर रहने को मजबूर

नुवाकोट (नेपाल), नेपाल में अचानक आई विनाशकारी बाढ़ में जान बचाने में सफल रहे हजारों लोगों की मुश्किलें खत्म नहीं हुई है और उन्हें अस्थायी आश्रय शिविरों में रहना पड़ रहा है, जहां दवाओं और बुनियादी चीजों का घोर अभाव है।

वि52 तुर्किये लीड नौका

उत्तरी साइप्रस में करीब 270 लोगों को लेकर जा रही नौका डूबी, सात की मौत

बोदरम (तुर्किये), उत्तरी साइप्रस के तट के नजदीक करीब 270 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को ले जा रही एक नौका रविवार को डूब गई। इस हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। तुर्किये की मीडिया ने यह जानकारी दी।

‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी समाचार:

वि43 कनाडा प्रवासी योग्यता

जब कुशल प्रवासी कर्मचारी जरूरत से ज्यादा योग्य हो, तो नियोक्ताओं को भी चुकानी पड़ती है इसकी कीमत

विक्टोरिया (कनाडा), कनाडा कई कार्यक्रमों के जरिए ज्यादा पढ़े-लिखे और हुनरमंद प्रवासियों को बुलाता है, फिर भी इनमें से कई प्रवासियों को अपनी काबिलियत और अनुभव के हिसाब से नौकरी पाने में मुश्किल होती है।

भाषा आशीष नरेश

नरेश