Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

उप्र : कौशांबी में गोकशी के मामले में इनामी बदमाश गिरफ्तार

कौशांबी, 30 अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में कोखराज थाना क्षेत्र की पुलिस ने गोकशी के एक मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि इसी साल फरवरी में दर्ज गोकशी के मामले में वांछित आरोपी रूआब अहमद को उसके गांव के पास से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

भाषा

सं, सलीम रवि कांत